loader
Breaking News
Foto

बिल्सी के गजलकार ओजस्वी जौहरी सरल को मिला डी के शर्मा स्मृति सम्मान

बिल्सी के गजलकार ओजस्वी जौहरी सरल को मिला डी के शर्मा स्मृति सम्मान 

 

 

बिल्सी। कल्कि नगरी सम्भल में हिन्दू जागृति मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में बिल्सी के प्रसिद्ध गजलकार ओजस्वी जौहरी सरल को बेहतरीन काव्य पाठ के लिए स्व डी के शर्मा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, बिजनौर, पीलीभीत,नोएडा के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि नौ राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा,अरुण दीक्षित स्वच्छंद, अतुल कुमार शर्मा, श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी, सुभाष चंद्र शर्मा ,विष्णु असावा, कुमार अवधेश विद्यार्थी,अजय भारती, उज्ज्वल वशिष्ठ, प्रमोद झा, शिखाराम रावत, हरगोविंद पाठक दीन,मुकेश दीक्षित,सुखपाल गौर आदि साहित्यकार उपस्थित रहे। सम्मान पत्र के साथ-साथ ओजस्वी जौहरी सरल को भगवान श्री कल्कि का फ्रेमिंग चित्र एवं श्रीमद् भागवत ग्रंथ भेंट करके सम्मानित किया गया।


 
foto
Author: Arun kumar Dixit

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets