loader
Breaking News
Foto

कुंवर प्रद्युम्न जीत सिंह ने किया ध्वजारोहण

राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया

 

नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया।संस्था के अध्यक्ष कुंवर प्रद्युम्न जीत सिंह ने ध्वजारोहण किया।इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत,झंडा गान के साथ साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।विद्यालय के खेल शिक्षक योगाचार्य अरुण राजपूत ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।अध्यक्ष और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।हमारे देश के अनेक देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया है।हमारा दायित्व है कि उनको सदा याद रखें तथा भारत को विश्व गुरु बनाने में सभी अपना अपना सहयोग दें।प्रधानाचार्य ने स्वदेशी अभियान और वोकल फॉर लोकल पर भी बल दिया।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार,राजेश कुमार,रामबली,चेतन स्वरूप,हरिदेव सरोज,अरुण दीक्षित,शाजिया खान, अक्सा राजपूत,अनीता त्यागी,हेमंत राजपूत,दिव्यांजलि,लक्ष्मी,दीपांशी शर्मा,कल्पना,रुखसाना, नसीम अहमद, नीरज कुमार, अर्जुन सिंह,अभिषेक कुमार,नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


 
foto
Author: Arun kumar Dixit

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets