loader
Breaking News
Foto

साहित्य सोम संगम सीतापुर का काव्य पाठ सम्पन्न

*साहित्य सोम संगम सीतापुर ने बसन्त ऋतु पर बहाई काव्य धारा* 

*अप्रैल माह में आयोजित होगा पटल का वार्षिकोत्सव-सोमेश तिवारी सोम*

सीतापुर।साहित्य सोम संगम सीतापुर की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के पटल पर आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पटल पर कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वांचल की धरती से पधारे फूलचंद विश्वकर्मा के द्वारा बड़े ही ओजस्वी रूप में वाणी वन्दना प्रस्तुति से किया गया और कल्किनगरी सम्भल से उपस्थित व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा के द्वारा संचालन का दायित्व निभाया गया। तालियों की गड़गड़ाहट से सुनीता, रेनूबाला और डॉ सन्तोष वर्मा की रचनाओं को सराहा गया। तदुपरान्त रामजीलाल वर्मा के द्वारा बहुत ही सुन्दर व्यंग्य पढा गया, जो काफी प्रशंसनीय रहा। काव्य पाठ करने वाले कलमकारों में सुखराम शर्मा सागर, बृजराज वर्मा सलोन, मधुलिका स्वरूप, डा० संजू त्रिपाठी, कविता नामदेव, रविंद्र पाल सिंह, डॉ बसंत श्रीवास, रमेश चंद्र नंदवंशी, अनिता श्रीवास्तव, राजेंद्र दंडौतिया, सुनीता रानी, डॉ संजू त्रिपाठी, प्रोफेसर शरद नारायण खरे, शैलेंद्र अम्बष्ट, सुनीता मिश्रा आदि ने बहुत ही सुन्दर काव्य पाठ किया। उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के सभी पदाधिकारियों के द्वारा बहुत ही सुन्दर गीत, मुक्तक एवं रचनाएँ पढीं गईं। श्रृंगार रस को निचोड़ने की क्षमता रखने वाले युवा कलमकार विकास मिश्रा एडवोकेट ने अपने श्रृंगारिक मुक्तकों से धूम मचा दी। प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा ने सभी कलमकारों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। संस्थापक एवं लिंक प्रभारी के रूप में सोमेश तिवारी सोम ने कुछ पंक्तियाँ दीं तथा पटल को सभी के सहयोग का अनुरोध किया, तत्पश्चात आभासी कवि सम्मेलन को स्थगित किया गया।


 
foto
Author: Arun kumar Dixit

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets