केंद्रीय बजट नए भारत का नया विजन साबित होगा :- डॉ प्रकाश अनन्त
केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की रफ्तार को देगा सुपर बूस्ट, युवाओं–महिलाओं–उद्योग के लिए खुले अपार अवसर :- डॉ प्रकाश अनन्त प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भारतीय जनता मजदूर संघ
डॉ. प्रकाश अनन्त ने संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “अपार अवसरों का राजमार्ग” बताया और कहा कि यह बजट विकसित भारत की यात्रा को नई दिशा और नई गति देने वाला है।
डॉ. प्रकाश अनन्त ने कहा कि भारत केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि सरकार का संकल्प है कि देश जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करने के साथ-साथ भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि भारत जिन रिफॉर्म्स के मार्ग पर अग्रसर है, केंद्रीय बजट ने उन सुधारों को और अधिक गति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ बजट में प्राथमिकता दी गई है, वह देश के औद्योगिक और तकनीकी भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, टेक्सटाइल सेक्टर, और हाईटेक टूल मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देकर सरकार ने वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को संतुलित रूप से साधने का कार्य किया है। इसके साथ ही बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं।
डॉ. अनन्त ने कहा कि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर-2 और टियर-3 शहरों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने से देश के पिछड़े और उभरते क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। ये सभी कदम विकसित भारत की यात्रा को और अधिक तेज करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी उसके नागरिक होते हैं और इस बजट में नागरिकों की क्षमता पर निवेश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सरकार का प्रयास स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूती प्रदान करने का है, ताकि देश की प्रगति टिकाऊ और दीर्घकालिक बनी रहे।
डॉ. प्रकाश अनन्त ने आगे कहा कि यह बजट वास्तव में “युवा शक्ति बजट” है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, और खेलो इंडिया मिशन के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने की दिशा में टैक्स में दी गई बड़ी छूट से आईटी और डिजिटल इकोनॉमी को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इससे देश में एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को नई रफ्तार मिलेगी और तकनीकी क्षेत्र में बड़े निवेश आकर्षित होंगे।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बजट का एक प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं। बजट में महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित समूहों को सशक्त करने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। सरकार की सोच है कि “हर घर लक्ष्मी पहुंचे” और इसी दिशा में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का प्रावधान सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा दोनों को मजबूती मिलेगी।
डॉ. प्रकाश अनन्त ने कहा कि केंद्र सरकार ने “रिफॉर्म ओवर रेटोरिक” के मार्गदर्शक सिद्धांत के तहत देश की संभावनाओं को प्रदर्शन में बदलने के लिए तीन पवित्र कर्तव्य तय किए हैं—
(1) उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर आर्थिक विकास को तेज और टिकाऊ बनाना,
(2) जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें समृद्धि का मजबूत भागीदार बनाना,
(3) सबका साथ, सबका विकास के विज़न को साकार कर हर क्षेत्र और हर समुदाय को समान अवसर प्रदान करना।
उन्होंने बताया कि बजट में 500 जलाशयों का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट, महिला समूहों और एफपीओ (FPO) को प्रोत्साहन, तथा इन्क्लूसिव ग्रोथ को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे भारत के कोस्टल क्षेत्रों के साथ-साथ इनलैंड सेक्टर को भी नई गति मिलेगी। यह पहल जल संसाधनों को आय के स्थायी स्रोत में बदलते हुए मछुआरों, महिला समूहों और छोटे उत्पादकों को संगठित बाजार से जोड़कर समावेशी विकास को धरातल पर उतारेगी।
अंत में डॉ. प्रकाश अनन्त ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्रीय बजट छत्तीसगढ़ को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने वाला सिद्ध होगा तथा राज्य के युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों और श्रमिक वर्ग के लिए नए अवसरों का मजबूत द्वार खोलेगा।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 देश की समग्र आर्थिक मजबूती, सामाजिक संतुलन,जिला महामंत्री बलरामपुर,
बलरामपुर जिले के भा. ज. पा. जिला महा मंत्री संजय सिंह ने इस बजट की सराहना करते हुए कहा कि ये बजट विकासशील भारत की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। इस बजट में किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी गई है। बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य में निवेश, रोजगार सृजन और डिजिटल व हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रावधान सराहनीय हैं। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करते हुए ग्रामीण व शहरी विकास के बीच संतुलन स्थापित करता है। कुल मिलाकर बजट 2026 समावेशी विकास, आर्थिक स्थिरता और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी बजट है।
संजय सिंह
जिला महामंत्री भाजपा बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बजट 2026-27 को लेकर कहा।
अदानी को लूट की छूट, छत्तीसगढ़ को शून्य!
राजपुर/बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बजट को लेकर कहा कि यह बजट मोदी सरकार का
कॉरपोरेट एवं क्रूर बजट है।
मनोज अग्रवाल में कहां की आज पेश यूनियन बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के गरीबों, किसानों, छात्रों, युवा ओं और आदिवासियों के लिए शून्य राहत! किसानों को MSP गारंटी नहीं, PM-Kisan में कोई बढ़ोतरी नहीं, सिर्फ हाई-वैल्यू क्रॉप्स के नाम पर दिखावा है ,छात्रों-युवाओं को स्किलिंग-जॉब्स की कोई ठोस गारंटी नहीं, सिर्फ AI और टेक्नोलॉजी के बड़े-बड़े दावे भर है। पेस किए गए बजट में कोई नई स्कीम, कोई टैक्स राहत, कोई विशेष पैकेज नहीं है। माइनिंग कॉरिडोर और क्रिटिकल मिनरल्स के बहाने अदानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को हमारे हसदेव अरण्य, बस्तर, सरगुजा की जमीन-जंगल और संसाधनों की खुली लूट का रास्ता! हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों की भूमि पर कॉरपोरेट कब्जे की साजिश!
यह बजट नहीं, छत्तीसगढ़ की जनता के साथ खुला विश्वासघात है!यह बजट विकसित भारत का नहीं कॉरपोरेट इंडिया का बजट है ।
मनोज अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़
ढोल में पोल है,
अर्थव्यवस्था को तबाह करने वाला बजट है, फिर से गरीबी हटाने की बात कही जा रही है आखिर क्या कारण है कि हमारी गरीबी मिटती नहीं गरीबी हटती नहीं।
2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की बातें कोरी कल्पना मात्र है लघु और कुटीर उद्योगों के लिए सिर्फ बातें हैं किसी के क्षेत्र में किसानों के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी की बात कही जा रही है पर क्या हुआ समय पर आसानी से सुलभ हो पाएगा।
शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल जैसे आवश्यक मुद्दों पर बजट का प्लान खोखले दावों के अलावा कुछ भी नहीं है। बजट में आम आदमी के लिए भी कुछ नहीं है कुल मिलाकर बजट भाजपा के नीतियों को पोषित करता है गरीब और आम लोग को कोई लाभ नहीं होने जा रहा है।
सुनील सिंह जिला कांग्रेस प्रवक्ता बलरामपुर
सुदामा राजवाड़े ( विशेष संवाददाता) छत्तीसगढ़
tags : Chhattisgarh