भाजपा की जिला महामंत्री प्रो. मीनाक्षी सागर ने थामा कांग्रेस का दामन
लखनऊ।
आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, लखनऊ में कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री संभल प्रोफेसर मीनाक्षी सागर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कांग्रेस में शामिल होने के अवसर पर प्रोफेसर मीनाक्षी सागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी विचारधारा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं, दलितों, मजदूरों, गरीबों और किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की आवाज को नहीं सुना जाता।
प्रोफेसर मीनाक्षी सागर ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी संविधान की रक्षा, देश में भाईचारा बनाए रखने और हर वर्ग के हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलती आई है और समाज के हर वर्ग को सम्मान देती है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, संभल शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदौसी मुनेश कुमार जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
tags : #