loader
Breaking News
Foto

गौ वंशीय पशुओं की तस्करी पर बलरामपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही|

फरार चल रहे दो और मवेशी तस्कर आए पुलिस के पंजे में।

सिटी कोतवाली/बलरामपुर/छ. ग. बलरामपुर जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी से संबंधित अलग-अलग मामले के 2 फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार बीती जुलाई-अगस्त माह में ने मवेशी तस्कररो के द्वारा थाना बलरामपुर क्षेत्र से होकर गौ वंशीय पशुओं को पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक भरकर झारखंड स्थित बूचड़ खाना ले जाने वाले तस्करों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 17/07/2025 को सेमरसोत जंगल एवं ग्राम दलधोवा में गौ वंशीय पशुओं को तस्करों के कब्जे से बरामद किया गया था। उक्त घटना पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 101/2025 एवं 108/2025 धारा 4,6,10 पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त मामले में 8 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने उक्त मामले में अपराध पंजीबद्ध कर अब तक घटना कारित करने वाले कुल 08 आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा चुका है। दिनांक 15/12/2025 को उक्त मामले में फरार चल रहे आरोपी (1) मनोज भुईहर पिता प्रसाद राम निवासी ग्राम मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड एवं (2) प्रदीप सदोम पिता माधव सदोम निवासी ग्राम कंडा थाना पस्ता जिला बलरामपुर रामानुजगंज को उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक श्रीनाथ सिंह, आरक्षक सूरज मरावी, आरक्षक दलसाय, आरक्षक कवीन्द्र राय, आरक्षक बिंदु यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets