loader
Breaking News
Foto

धान खरीदी नीति के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक चक्का जाम

धान खरीदी नीति के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक चक्का जाम

बलरामपुर/राजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि यह सांकेतिक चक्का जाम आम जनता के सहयोग से राजपुर मंडी प्रांगण के सामने एनएच 343 सड़क पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से निर्धारित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, विशेषकर धान खरीदी को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों के विरोध में ,धान खरीदी की तिथि बढ़ाने एवं पंजीकृत किसानों के धान खरीदने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम कर सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर एवं थाना प्रभारी राजपुर को पूर्व सूचना दी गई है।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।


 
foto
Author: KAILASH RAJWADE

Upcoming # Events

Events

Conference, Shows & Meets